Friday, May 11, 2018

मलाल

बींधा
तीखी बातों से  
 एक दूजे को 
हरदम 
अब देखो वो जख्म 
भीतर कैसे पलता है 
लाख बिसारना चाहो 
कांटे सा कसकता है 
टीस उठे  हर  वक़्त
मरहम काम  ना करता है 
नासूर बन न  जाये कहीं 
हरदम  खून सा रिसता  है
वक़्त पर माफ़ी  
मांग ली होती, 
रहता नहीं मलाल 
तुम भी चुप बैठे रहे 
जैसे फर्क क्या पड़ता है 
अहम् हमारा टकराये 
मन कांच दरकता है 
मन आहत पर 
चेहरा बुजदिल 
मुस्कानों को ढोता 
हर रिश्ते का 
एक मुखौटा 
चिपका लेता है 
दुनिया जलती 
हरदम कैसे 
बिंदास ये 
दिखता है 

~ इंदिरा